केंद्रीय कैबिनेट-₹24,634 करोड़ के 4 नए रेलवे प्रोजेक्ट्स को मंजूरी

0

नई दिल्ली, 07 अक्टूबर 2025 । केंद्रीय कैबिनेट ने हाल ही में भारतीय रेलवे के लिए चार नए बड़े प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दे दी है, जिनकी कुल अनुमानित लागत ₹24,634 करोड़ है। इन परियोजनाओं का उद्देश्य न केवल रेलवे नेटवर्क का विस्तार करना है, बल्कि यात्री सुविधा, माल ढुलाई की क्षमता और देश के आर्थिक विकास को भी गति देना है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंगलवार को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई। इसमें कुल 24,634 करोड़ रुपए की परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि बैठक में 4 नए रेलवे प्रोजेक्ट्स मंजूर किए गए हैं।

इसमें मध्य प्रदेश के इटारसी- भोपाल-बीना रूट पर 237 किलोमीटर लंबी चौथी लाइन और गुजरात और मध्य प्रदेश को जोड़ने वाले वडोदरा- रतलाम रूट पर 259 किलोमीटर लंबी तीसरी और चौथी लाइन शामिल है।

वैष्णव ने कहा कि न प्रोजेक्ट्स से न केवल रेल संचालन की क्षमता बढ़ेगी बल्कि भीड़ कम होगी, समय की बचत होगी और रेलवे सेवाओं की विश्वसनीयता में सुधार होगा। उन्होंने कहा, “हमने तय किया है कि इन कॉरिडोर में कम से कम चार लाइनें बनेंगी और जहां संभव होगा, छह लाइनें बनाई जाएंगी।

ये प्रोजेक्ट शामिल-

  • गोंदिया – डोंगरगढ़: चौथी लाइन, 84 किलोमीटर (महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़)
  • वारधा – भुसावल: तीसरी और चौथी लाइन, 314 किलोमीटर (महाराष्ट्र)
  • वडोदरा – रतलाम: तीसरी और चौथी लाइन, 259 किलोमीटर (गुजरात और मध्य प्रदेश)
  • इटारसी – भोपाल – बीना: चौथी लाइन, 237 किलोमीटर (मध्य प्रदेश)

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि बैठक में 4 नए सेमीकंडक्टर प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी गई है। उन्होंने कहा कि 6 प्रोजेक्ट्स पहले से ही स्वीकृत हैं और आज 4 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी मिली है। इसके तहत ओडिशा, आंध्र प्रदेश और पंजाब में प्लांट्स लगाए जाएंगे, जिसके लिए 4,594 करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.