IIM कलकत्ता में रेप, आरोपी गिरफ्तार

0

कलकत्ता ,। 12 जुलाई 2025 । इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) कलकत्ता में शनिवार को एक स्टूडेंट से बलात्कार का मामला सामने आया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक, सोशल मीडिया पर दोनों की जान-पहचान हुई थी। स्टूडेंट किसी निजी मामले में सलाह के लिए आरोपी से मिलने IIM आई थी। इसके बाद उसे बॉयज हॉस्टल ले जाया गया, जहां उससे रेप हुआ।

घटना बिजनेस स्कूल के बॉयज हॉस्टल में शुक्रवार को हुई थी। आरोपी स्टूडेंट को शुक्रवार रात हिरासत में ले लिया गया था, आज गिरफ्तार कर लिया गया।

पीड़ित ने FIR में बताया है कि उसे काउंसलिंग सेशन के लिए हॉस्टल बुलाया गया। वहां उसने एक ड्रिंक पी, जिससे वह बेहोश हो गई। होश में आने पर पता चला कि उसके साथ बलात्कार हुआ है।

पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे धमकी दी थी कि अगर उसने यह बात किसी को बताई तो गंभीर नतीजे भुगतने होंगे।

25 जून को लॉ स्टूडेंट से गैंगरेप हुआ था

साउथ कोलकाता लॉ कॉलेज में 25 जून को गैंगरेप एक छात्रा से गैंगरेप हुआ था। मुख्य आरोपी मनोजीत मिश्रा यहीं का पूर्व छात्र है। बाकी दो मौजूदा स्टूडेंट्स हैं। मुख्य आरोपी मनोजीत मिश्रा, जैब अहमद और प्रमित मुखर्जी को 26 जून को गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस जांच में सामने आया कि वारदात के बाद मुख्य आरोपी और उसके साथियों ने कॉलेज के गार्ड रूम में घंटों तक शराब पी। सिक्योरिटी गार्ड पिनाकी बनर्जी को धमकाया कि इस घटना के बारे में किसी को कुछ न बताए। इसके बाद एक ढाबे पर खाना खाने गए। फिर अपने-अपने घर लौट गए।

पुलिस के अनुसार, घटना के अगले दिन 26 जून को मनोजीत मिश्रा को जब हालात की गंभीरता का एहसास हुआ तो उसने देशप्रिय पार्क इलाके में रहने वाले एक प्रभावशाली व्यक्ति से संपर्क किया। वह व्यक्ति पहले भी उसकी मदद कर चुका था। हालांकि, इस बार उसने मनोजीत से पीछे हटने की सलाह दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.