पाकिस्तान ने ISI प्रमुख असीम मलिक को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त किया

0

नई दिल्ली, 1 मई: पहलगाम हमले के बाद बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान ने ISI चीफ लेफ्टिनेंट जनरल असीम मलिक को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) बनाया है।

यह अपॉइंटमेंट 29 अप्रैल को हुई थी, लेकिन मीडिया में नोटिफिकेशन 30 अप्रैल को आधी रात जारी किया गया। असीम मलिक को सितंबर 2024 में ISI चीफ बनाया गया था।

अप्रैल 2022 में मोईद यूसुफ के बाद से पाकिस्तान में कोई NSA नहीं था। इस अपॉइंटमेंट के बाद असीम मलिक के पास अब दो जिम्मेदारियां (ISI चीफ और NSA) होंगी।

इससे पहले 30 अप्रैल को भारत सरकार ने NSA बोर्ड (NSAB) का नए सिरे से गठन किया है। रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (R&AW, रॉ) के पूर्व प्रमुख आलोक जोशी को इसका नया चेयरमैन बनाया गया।

NSAB में 6 सदस्य, इनमें आर्मी, नेवी और एयरफोर्स के पूर्व अफसर

भारत सरकार के फैसले के बाद, अब NSAB में 6 सदस्य भी होंगे। इनमें आर्मी, नेवी और एयरफोर्स के पूर्व अफसर हैं। साथ ही पूर्व डिप्लोमैट और पूर्व IPS अफसर को भी इसमें शामिल किया गया है।

यह फैसला PM मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई सुरक्षा पर कैबिनेट कमेटी (CCS) की बैठक में हुआ। NSAB राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय को इनपुट देगा।

इससे पहले मंगलवार-बुधवार देर रात पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्री अताउल्लाह तरार ने दावा किया था कि भारत उसके खिलाफ अगले 24-36 घंटों में सैन्य कार्रवाई कर सकता है।

तरार ने कहा कि उन्हें विश्वसनीय खुफिया जानकारी मिली है कि भारत पहलगाम घटना के बहाने ऐसा कर सकता है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान खुद आतंकवाद का शिकार रहा है और इस संकट के दर्द को सही मायने में समझता है। हमने दुनिया में हमेशा इसकी निंदा की है।

आगे यह भी बताया कि अगर भारत कोई सैन्य हमला करता है, तो पाकिस्तान उसका निश्चित और कड़ा जवाब देगा। उन्होंने कहा कि हम हर कीमत पर पाकिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.