अब कन्फर्म रेल टिकट पर भी बदल सकेंगे यात्रा की तारीख – यात्रियों के लिए बड़ी राहत

0

नई दिल्ली, 08 अक्टूबर 2025 । भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक बड़ा फैसला लिया है। अब यात्री अपने कन्फर्म रेल टिकट की यात्रा तिथि (Journey Date) को बदल सकेंगे। यह सुविधा उन लोगों के लिए खास राहत लेकर आई है, जिन्हें अचानक यात्रा की योजना बदलनी पड़ती है। पहले तक केवल टिकट कैंसिल कर नया टिकट बुक करना ही विकल्प था, लेकिन अब यह प्रक्रिया काफी आसान हो जाएगी।

कल की बड़ी खबर रेल टिकट और UPI से जुड़ी रही। अब आप अपने कन्फर्म रेल टिकट में यात्रा तारीख बदलवा सकेंगे और इसके लिए आपको कोई कैंसिलेशन फीस या एक्स्ट्रा चार्ज भी नहीं देना पड़ेगा।

वहीं, UPI यूजर्स अब फेस और फिंगरप्रिंट के जरिए पेमेंट कर सकेंगे। UPI ऑपरेट करने वाली एजेंसी NPCI के नए बायोमेट्रिक फीचर्स को केंद्र सरकार ने आज यानी 7 अक्टूबर को मंजूरी दे दी है।

इसके अलावा, कल सोने-चांदी के दाम फिर ऑलटाइम हाई पर पहुंच गए। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 692 रुपए बढ़कर 1,19,941 रुपए पर पहुंच गया। इससे पहले ये 1,19,249 रुपए पर था।

कल की बड़ी खबरों से पहले आज की सुर्खियां, जिन पर रहेगी नजर…

  • शेयर बाजार में आज तेजी देखने को मिल सकती है।
  • रियलमी 15 प्रो स्मार्टफोन का गेम ऑफ थ्रोन्स एडिशन लॉन्च होगा।
  • पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

अब आप अपने कन्फर्म रेल टिकट में यात्रा तारीख बदलवा सकेंगे और इसके लिए आपको कोई कैंसिलेशन फीस या एक्स्ट्रा चार्ज भी नहीं देना पड़ेगा।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यह जानकारी 7 अक्टूबर को NDTV को दी। उन्होंने बताया कि जनवरी 2026 से यात्री कन्फर्म टिकट को आगे की डेट में चेंज करा सकेंगे।

हालांकि इस प्रक्रिया में तारीख बदलने पर कन्फर्म टिकट की गारंटी नहीं होगी। सीट उपलब्धता के आधार पर ही मिलेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.