नीरज पांडे सीन्स को लेकर कोई समझौता नहीं करते

0

नई दिल्ली । 08 जुलाई 25 । हॉटस्टार की मोस्ट अवेटेड सीरीज ‘स्पेशल ऑप्स’ जल्द ही स्ट्रीम होने वाली है। शो के ट्रेलर में साइबर टेररिज्म और डेटा वॉर की लड़ाई देखने को मिली, जिसे लेकर फैंस काफी उत्सुक हैं। सीरीज में इस बार केके मेनन, करण टैकर, मुजम्मिल इब्राहिम के अलावा कई नए चेहरों की एंट्री हुई है। हिम्मत सिंह और उनके एजेंट्स का सामना ताहिर राज भसीन से होगा। शो में ताहिर विलेन के तौर पर नजर आने वाले हैं। करण, ताहिर और मुजम्मिल ने अपने शो को लेकर दैनिक भास्कर से खास बात की है।

करण- मेरा मानना है कि इस सीजन की पिचिंग बहुत अलग है और ये सच्चाई है कि इसमें पांच साल का लंबा गैप नहीं है। इसके बीच में ‘स्पेशल ऑप्स 1.5’ भी आया। पहले और दूसरे सीजन में तालमेल है। बस एक चीज इसे अलग बनाती है, वो इसका विलेन है। इसमें विलेन टेक्नोलॉजी और समय है। एजेंट्स होने के नाते हम इससे लड़ रहे हैं। पर्सनली मेरा मानना है कि इस बार का एक्शन बहुत बड़ा है। मैं उम्मीद करता हूं कि दर्शकों को भी ये बात नजर आएगी। बतौर हिम्मत सिंह केके सर की तरफ से हमें जो निर्देश मिलता था, हमने उसे जिस तरह से एग्जीक्यूट किया है, वो बहुत कमाल हैं। मेरे ख्याल में आप इंडियन स्क्रीन पर पहली बार एक्टर्स को ये सारी चीजें खुद करते देखेंगे। मैंने,मुजम्मिल या ताहिर किसी ने भी एक्शन के दौरान कोई बॉडी डबल इस्तेमाल नहीं किया है।

मुजम्मिल- जी, जिस तरह से ये शुरू हुआ, वो बहुत अलग है। कुछ बातें एक्टर को पता चल जाती हैं कि इस बार कुछ अलग होने वाला है। हमें ये बात पहले सीजन में भी पता थी। लेकिन इस सीजन में ये और मजबूती से बाहर आया है। जैसा कि आपने एक्शन का पूछा तो मैं कहूंगा कि ये लार्जर दैन लाइफ है और काफी बड़ा है। इसमें अद्भुत एक्शन सीक्वेंस है। हमने ऐसा एक्शन सीक्वेंस इंडियन सिनेमा में बहुत कम देखा है।

नीरज पांडे सर वो इंसान है, जिन्हें रियलिस्टिक शूट करना पसंद है। उन्होंने अपने एजेंट्स को हथियार की तरह इस्तेमाल किया है। एक्शन सीक्वेंस के बाद हमारी हालत ऐसी होती थी, जैसे हम लड़ाई के मैदान से आए हैं। हम सबकी बॉडी पर चोट के निशान थे। पहले सीजन में भी ऐसा ही था और हमें इस तरह काम करना पसंद है। पर्सनली मुझे इस तरह का काम करना पसंद है क्योंकि मैं एक मार्शल आर्टिस्ट भी हूं। जो मैंने सीखा है, उसे सीरीज में इस्तेमाल करना भी मुझे पसंद है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.