हिमाचल में लैंडस्लाइड, पुणे में गाड़ियां बहीं
नई दिल्ली,। 14 जून, 2025। मानसून ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है। मध्य प्रदेश में 16 जून तक मानसून की एंट्री हो सकती है। वहीं राजस्थान के जैसलमेर में आज सुबह बारिश हुई। मौसम विभाग ने 23 जिलों में आंधी-बारिश की संभावना जताई है। शुक्रवार को श्रीगंगानगर देश का सबसे गर्म शहर रहा। यहां अधिकतम तापमान 49.4 डिग्री पहुंच गया था।
इससे पहले श्रीगंगानगर में 1 जून 2018 को 49.1 डिग्री अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया था। श्रीगंगानगर में जून महीने का अब तक का सबसे ज्यादा तापमान 14 जून 1934 को 50 डिग्री दर्ज किया गया था।
मौसम विभाग ने शनिवार को UP, पंजाब-हरियाणा समेत देश के 7 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। उधर बीती रात पुणे में भारी बरसात हुई। पिंपरी चिंचवड़ शहर की सड़कों पर पानी भर गया। नाले में चार से पांच गाड़ियां बह गईं, गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। हिमाचल के चंबा जिले में लैंडस्लाइड हुई।
हरियाणा में बढ़ती गर्मी को देखते हुए सरकार की ओर से गाइड लाइन जारी की गई है। इसमें कहा गया है कि महिलाएं गर्मी के पीक आवर्स में खाना न बनाएं। इसके साथ यह भी कहा है कि प्यास न हो तब भी पानी पीते रहें। राजस्थान में 23 जिलों में आंधी-बारिश की संभावना है। मौसम केंद्र के अलर्ट के बाद गर्मी-लू से राहत मिलने की संभावना बढ़ गई है। शुक्रवार को श्रीगंगानगर शुक्रवार को देश का सबसे गर्म शहर रहा। यहां अधिकतम तापमान 49.4 डिग्री पहुंच गया। यहां इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। साथ ही यहां जून महीने में अधिकतम तापमान का 7 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया।
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने फिर से रफ्तार पकड़ी है। ऐसे में उम्मीद है कि 15-16 जून को मानसून मध्यप्रदेश में प्रवेश कर लेगा। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, आगर-मालवा, धार, बड़वानी, खरगोन, राजगढ़, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, सीहोर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम में भी तेज आंधी, गरज-चमक और हल्की बारिश होने की संभावना है।