एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान आज

0

नई दिल्ली । भारतीय सिलेक्टर्स आज मुंबई में एशिया कप के लिए टीम का ऐलान करेंगे। माना जा रहा है कि उनके फैसले सबकी उम्मीदों से अलग हो सकते हैं। इंग्लैंड दौरे में शानदार प्रदर्शन करने वाले शुभमन गिल और मोहम्मद सिराज जैसे खिलाड़ी को टीम में जगह बनाने में मुश्किल हो सकती है।

बल्लेबाजों में यशस्वी को मौका मिल सकता है सूर्यकुमार यादव टी-20 टीम के कप्तान हैं, ऐसे में उनकी जगह तो तय है। अब टीम को बल्लेबाजों की पोजिशन के लिए 4 से 6 और खिलाड़ियों को चुनना है। इन पोजिशन के लिए अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड, रिंकू सिंह, रियान पराग और श्रेयस अय्यर दावेदार हैं।

शुभमन, यशस्वी और श्रेयस को इंग्लैंड के खिलाफ पिछली टी-20 सीरीज में चुना नहीं गया था, लेकिन तीनों ही प्लेयर्स ने IPL में अपना दमदार फॉर्म दिखा दियाया। हालांकि, इनमें से 1 या 2 को ही टीम में जगह मिलती नजर आ रही है।

रिंकू का सिलेक्शन भी संभव

गिल ने IPL में 650 रन बनाए, लेकिन वह बतौर ओपनर खेले थे। एशिया कप के लिए चयनकर्ता अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन को बतौर ओपनर बनाए रखना चाहते हैं। तीसरे ओपनर के तौर पर गिल और यशस्वी जायसवाल का नाम चर्चा में है, लेकिन फिलहाल जायसवाल आगे दिख रहे हैं।

बाकी बल्लेबाजों में तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव और रिंकू सिंह के चुने जाने की संभावना है। एक और बल्लेबाजी स्लॉट खाली है, जिसके लिए शिवम दुबे और वॉशिंगटन सुंदर के नाम पर विचार होगा। श्रेयस अय्यर के चुने जाने की संभावना कम है।

जितेश शर्मा दूसरे विकेटकीपर के तौर पर टीम में आ सकते हैं विकेटकीपर पोजिशन के लिए संजू सैमसन पहली चॉइस हैं। वे पिछले 1 साल में भारत के लिए 3 टी-20 शतक लगा चुके हैं। उनके ऑप्शन के रूप में ऋषभ पंत बेस्ट रहते, लेकिन वे इंजरी के कारण टूर्नामेंट नहीं खेल सकेंगे। ऐसे में ध्रुव जुरेल, जितेश शर्मा और प्रभसिमरन के रूप में ऑप्शन बचते हैं।

सिराज का चयन मुश्किल गेंदबाजी में सिराज का चयन मुश्किल माना जा रहा है। जसप्रीत बुमराह मुख्य गेंदबाज होंगे और उनके साथ अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा या हर्षित राणा में से किसी एक-दो को मौका मिल सकता है।

स्पिन में कुलदीप रहेंगे स्पिन डिपार्टमेंट में कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई और उपकप्तान अक्षर पटेल होंगे। वॉशिंगटन सुंदर को

Leave A Reply

Your email address will not be published.