विजय देवरकोंडा की ‘किंगडम’ पर विवाद: ऐतिहासिक तथ्यों से छेड़छाड़ के आरोप, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

0

नई दिल्ली । 06 अगस्त 2025 । साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा की फिल्म किंगडम 31 जुलाई को रिलीज हुई थी। इसके बाद से ही यह फिल्म विवादों में घिर गई है। फिल्म पर तमिल पहचान को गलत तरीके से दिखाने और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया गया है।

जानिए क्या है पूरा मामला

नवभारत टाइम्स के मुताबिक, तमिल राष्ट्रवादी समूह तमिलर काची (NTK) ने फिल्म के कुछ हिस्सों पर कड़ी आपत्ति जताई है। साथ ही फिल्म को बैन करने की मांग की है। उनका दावा है कि किंगडम में श्रीलंकाई तमिलों को नेगेटिव दिखाया गया है।

इसके अलावा फिल्म में विलन का नाम ‘मुरुगन’ रखा गया है, जो तमिलनाडु के सबसे पूजनीय देवताओं में से एक भगवान मुरुगन से जुड़ा नाम है। इस कारण भी लोगों में नाराजगी और आक्रोश देखा जा रहा है।

NTK का कहना है कि यह फिल्म तमिलों की पहचान और सांस्कृतिक इतिहास को बदनाम करती है। इसी को लेकर राज्यभर के कई सिनेमाघरों के बाहर विरोध प्रदर्शन हुए। हंगामा बढ़ता देख पुलिस भी मौके पर पहुंची। हालात को काबू में लाने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया।

एनटीके ने सरकार से एक्शन की मांग की है और तमिलनाडु प्रशासन पर इस फिल्म पर बैन लगाने का दबाव डाला है।

31 जुलाई को रिलीज हुई थी फिल्म

फिल्म किंगडम 31 जुलाई को रिलीज हुई थी। फिल्म में विजय देवरकोंडा के अलावा भाग्यश्री और सत्यदेव भी नजर आए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.