‘विशेष अभियान 2.0’ के अंतर्गत कपड़ा मंत्रालय में स्वच्छता अभियान
कपड़ा मंत्रालय ने लंबित मामलों में कमी लाने और रिकॉर्ड प्रबंधन पर ध्यान केंद्रित करने के लिए 02 अक्टूबर, 2022 से 31 अक्टूबर, 2022 तक ‘स्वच्छता अभियान 2.0’ का आयोजन किया। इस अभियान का आयोजन दो चरणों में किया गया, जिसमें प्रारंभिक चरण 14 सितंबर, 2022 से 30 सितंबर, 2022 तक था जबकि दूसरा चरण 02 अक्टूबर, 2022 से 31 अक्टूबर, 2022 तक था, जो कि कार्यान्वयन करने वाला चरण था और इसमें स्वच्छता अभियान का सफल निष्पादन करने के लिए विभिन्न मापदंडों को कवर किया गया। इसमें फील्ड/बाहरी कार्यालयों पर विशेष रूप से ध्यान दिया गया और वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा क्षेत्रीय कार्यालयों का दौरा किया गया।
वस्त्र मंत्रालय ने इस अभियान में सक्रिय रूप से हिस्सा लिया, जिसमें 333 स्थलों पर विशेष अभियान 2.0 का आयोजन, नोडल अधिकारियों को संवेदनशील बनाना, चयनित श्रेणियों में लंबित मामलों की पहचान करना, कबाड़ का निपटारा करना और रिकॉर्ड प्रबंधन शामिल है। कपड़ा मंत्रालय ने उत्साहजनक भागीदारी, लगातार मॉनिटरिंग और क्षेत्रीय कार्यालयों की सक्रिय भागीदारी के साथ इस अभियान को सफलतापूर्वक पूरा किया। इसके अलावा, अधीनस्थ और संबद्ध कार्यालयों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों और सांविधिक निकायों के सामूहिक प्रयासों के माध्यम से इस अभियान को सफल बनाया गया।
अभियान की प्रगति को नियमित रूप से प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) के एससीपीडीएम पोर्टल पर अपलोड किया गया। मंत्रालय ने इस अभियान के लिए चिन्हित किए गए लक्ष्यों को पूरा करने के लिए हरसंभव प्रयास किया।
वस्त्र मंत्रालय के सोशल मीडिया हैंडल पर अभियान की प्रगति को नियमित रूप से पोस्ट किया गया।
कपड़ा मंत्रालय की उपलब्धियां निम्नलिखित हैं-
| क्रम सं | संदर्भ श्रेणी | लक्ष्य | 31.10.2022 तक की उपलब्धि |
| 1 | सांसदों के संदर्भ | 46 | 37 |
| 2 | संसदीय आश्वासन | 32 | 2 |
| 3 | जन शिकायतें | 24 | 22 |
| 4 | पीएमओ का संदर्भ | 1 | 1 |
| 5 | फ़ाइलों की समीक्षा | 30,542 | 14,424 |
| 6 | फाइलों का निपटारा | 12,242 | 12,242 |
| 7 | ई-फ़ाइलें बंद | 697 | 697 |
| 8 | अभियान स्थल | 333 | 333 |
| 9 | कबाड़ निपटान (राजस्व उत्पन्न) | — | 44,46,467 रुपये |
| 10 | लोक शिकायत अपील | 21 | 19 |
| 11 | जगह खाली | — | 48798 वर्ग फुट |