अनंत अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर बने
नई दिल्ली,26 अप्रैल। देश की सबसे बड़ी प्राइवेट कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने अनंत अंबानी को कंपनी का एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर नियुक्त किया है। अनंत 1 मई से अगले 5 साल के लिए इस पद पर रहेंगे। वे मुकेश अंबानी के छोटे बेटे हैं। 2023 से वे कंपनी में नॉन एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं। रिलायंस ने एक्सचेंज फाइलिंग में इसकी जानकारी दी।
कंपनी ने बताया, ‘रिलायंस के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 25 अप्रैल को अपनी बैठक में ह्यूमन रिसोर्स, नोमिनेशन एंड रिम्यूनरेशन कमेटी की सिफारिश पर विचार किया और नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत एम. अंबानी को होल टाइम एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर नियुक्त किया।’
रिलायंस के अलग-अलग वर्टिकल के भी सदस्य हैं अनंत
अनंत को अगस्त 2022 में कंपनी के एनर्जी वर्टिकल की कमान सौंपी गई थी। इसके अलावा अनंत मार्च 2020 से जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड, मई 2022 से रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड और जून 2021 से रिलायंस न्यू एनर्जी लिमिटेड के साथ-साथ रिलायंस न्यू सोलर एनर्जी लिमिटेड के बोर्ड मेंबर हैं।
वे सितंबर 2022 से रिलायंस की फिलैंथरोपिस्ट आर्म- रिलायंस फाउंडेशन के बोर्ड में भी हैं।
1. आकाश अंबानी: 2014 में ब्राउन यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स की डिग्री ली। इसके बाद उन्होंने फैमिली बिजनेस जॉइन किया। अक्टूबर 2014 में वो रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड (RJIL) के बोर्ड में शामिल हुए। जून 2022 से RJIL के चेयरमैन हैं।
2. ईशा अंबानी: येल और स्टेनफोर्ड से पढ़ाई की। 2015 में फैमिली बिजनेस जॉइन किया। रिलायंस रिटेल वेंचर्स, जियो इंफोकॉम, जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के बोर्ड में शामिल हैं। ईशा की शादी दिसंबर 2018 में कारोबारी अजय पीरामल के बेटे आनंद पीरामल से हुई।