बेंगलुरु में कोहली के पब पर कार्रवाई,स्मोक जोन नहीं था

0

नई दिल्ली  2 जून – बेंगलुरु में क्रिकेटर विराट कोहली के वन8 कम्यून पब और रेस्टोरेंट पर कार्रवाई हुई है। पब में स्मोकिंग जोन नहीं होने के कारण पुलिस ने मंगलवार को मैनेजर और स्टाफ के खिलाफ FIR दर्ज की। विराट का वन8 कम्यून पब एमजी रोड पर स्थित है।

पुलिस के बताया कि पब में COTPA एक्ट (सिगरेट एंड अदर तंबाकू प्रोडक्ट एक्ट) के नियमों का उल्लंघन हो रहा था। एक्ट की धारा 4 और 21 के तहत FIR दर्ज हुई है। COTPA एक्ट के अंतर्गत होटल, रेस्टोरेंट, एयरपोर्ट जैसे सार्वजनिक जगहों पर अलग से स्मोकिंग जोन बनाना जरूरी है।

विराट कोहली के one8 कम्यून की दिल्ली, मुंबई, पुणे और कोलकाता में भी ब्रांच हैं। बेंगलुरु की ब्रांच को दिसंबर 2023 में खोला गया था, ये रत्नम कॉम्प्लेक्स की छठी मंजिल पर है। विराट ने एक इंटरव्यू में कहा था कि बेंगलुरु उनका फेवरेट शहर है, इसलिए उन्होंने यहां ब्रांच खोली।

पिछले साल लेट नाइट तक पब खोलने पर FIR हुई थी जुलाई 2024 में वन 8 कम्यून पब में देर रात तक तेज आवाज में म्यूजिक बजाने के आरोप में FIR दर्ज हुई थी। DGP सेंट्रल ने बताया था कि 6 जुलाई की रात कब्बन पार्क पुलिस थाने की टीम पेट्रोलिंग पर निकली थी।

तब वन8 रात 1.30 बजे तक खुला मिला था। पब का मैनेजर गलत तरीके के पब को खोले हुए था। बेंगलुरु में रात 1 बजे तक ही पब खोलने की परमिशन है। इसलिए पब के खिलाफ एक्शन लिया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.