कॉलेज-स्टूडेंट्स को ₹19,500 का सब्सक्रिप्शन फ्री में दे रहा गूगल

0

नई दिल्ली । 16 जुलाई 25 । गुगल अब भारतीय कॉलेज स्टूडेंट्स को अपने प्रीमियम गूगल AI प्रो प्लान का एक साल का फ्री सब्सक्रिप्शन देगा। इसकी कीमत 19,500 रुपए सालाना है। ये 18 साल से ऊपर के कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए है। ऑफर 15 सितंबर 2025 तक वैलिड है।

इस प्लान में स्टूडेंट्स को जेमिनी 2.5 Pro जैसे एडवांस्ड AI टूल्स, 2TB क्लाउड स्टोरेज से लेकर वीडियो बनाने के लिए Veo 3 का सब्सक्रिप्शन मिलेगा।

इस Gemini AI Pro प्लान में क्या-क्या मिलेगा?

जवाब: इस प्लान में शामिल है…

  • जेमिनी 2.5 Pro: ये गुगल का सबसे पावरफुल AI मॉडल है। ये निबंध लिखने, कोडिंग प्रॉब्लम सॉल्व करने, एग्जाम की तैयारी और यहां तक कि जॉब इंटरव्यू की प्रैक्टिस में मदद करता है।
  • 2TB क्लाउड स्टोरेज: गूगल ड्राइव, फोटोज और जीमेल में यह स्टोरेज इस्तेमाल होता है। स्टूडेंट्स इसकी मदद से असाइनमेंट्स, प्रोजेक्ट्स और दूसरी फाइल्स को आसानी से स्टोर कर सकते हैं।
  • Veo 3 फास्ट: यह AI-पावर्ड टूल टेक्स्ट और इमेज से 8 सेकंड की फोटोरियलिस्टिक वीडियो बना सकता है। इसमें डायलॉग और साउंड इफेक्ट्स भी शामिल होंगे। यह क्रिएटिव प्रोजेक्ट्स में काम आएगा।
  • NotebookLM: इस फीचर के साथ स्टूडेंट्स पूरी टेक्स्टबुक्स को एनालाइज कर आसान नोट्स बना सकते हैं, प्रैक्टिस टेस्ट बना सकते हैं और अपनी स्टडी मटेरियल को पॉडकास्ट में बदल सकते हैं ताकि कहीं भी कभी भी सुनकर सीख सकें। इसमें नोटबुक्स और सोर्सेज के लिए 5 गुना ज्यादा लिमिट भी मिलेगी।
  • डीप रिसर्च: यह टूल डिटेल्ड एकेडमिक रिपोर्ट्स और रिसर्च प्रोजेक्ट्स में मदद करेगा। ये जटिल सवालों के जवाब ढूंढने, रिपोर्ट्स तैयार करने और प्रोजेक्ट्स के लिए जानकारी इकट्ठा करने में सहायक है।
  • जेमिनी लाइव: ये गूगल का एक AI-पावर्ड फीचर है जो रियल-टाइम में बातचीत और ब्रेनस्टॉर्मिंग की सुविधा देता है। ये स्टूडेंट्स को प्रेजेंटेशन की प्रैक्टिस, जॉब इंटरव्यू की तैयारी या किसी टॉपिक पर आइडियाज डिस्कस करने में मदद करता है। इससे स्टूडेंट्स को कॉन्फिडेंस के साथ अपनी स्किल्स सुधारने में आसानी होती है।

गूगल वर्कस्पेस में AI इंटीग्रेशन: जीमेल, डॉक्स और शीट्स जैसे ऐप्स में जेमिनी AI की मदद से स्टूडेंट्स लिखने, डेटा एनालिसिस और ऑर्गनाइजेशन में तेजी ला सकते हैं।

व्हिस्क एनिमेट: इस टूल से स्टूडेंट्स स्टिल इमेज को वीडियो में बदल सकते हैं। गूगल का यह फीचर स्टूडेंड्स के क्रिएटिव प्रोजेक्ट्स के लिए बेहद यूजफुल हो सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.