269 रन बनाने पर शुभमन को मिला स्टैंडिंग ओवेशन

0

नई दिल्ली। बर्मिंघम टेस्ट में भारत ने 587 रन बनाने के बाद इंग्लैंड के 3 विकेट गिरा दिए। टीम इंडिया 510 रन से आगे है। दूसरे दिन रवींद्र जडेजा ने फिफ्टी लगाने के बाद बैट को तलवार की तरह लहराकर सेलिब्रेशन किया। डबल सेंचुरी लगाने के बाद शुभमन गिल के लिए दर्शकों ने खड़े होकर तालियां बजाईं।

1. जडेजा का सोर्ड सेलिब्रेशन – रवींद्र जडेजा ने फिफ्टी लगाने के बाद अपने बैट को तलवार की तरह लहराकर सेलिब्रेशन किया। वे फिफ्टी या सेंचुरी लगाने के बाद अक्सर सोर्ड सेलिब्रेशन करते हैं। जडेजा टेस्ट में 23 फिफ्टी और 4 शतक लगा चुके हैं।

2. 269 रन बनाने पर गिल को स्टैंडिंग ओवेशन मिला – शुभमन गिल ने बर्मिंघम में अपने टेस्ट करियर की पहली डबल सेंचुरी लगाई। दोहरा शतक पूरा करने के बाद उन्होंने एग्रेसिव सेलिब्रेशन किया। उनके 269 रन बनाने के बाद बर्मिंघम के दर्शकों ने खड़े होकर तालियां बजाईं और गिल को स्टैंडिंग ओवेशन दिया।

3. अंडर-19 प्लेयर्स मैच देखने पहुंचे –  भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम भी इस वक्त इंग्लैंड में वनडे और टेस्ट की सीरीज खेलने गई है। 14 साल के वैभव सूर्यवंशी समेत टीम के कई प्लेयर दूसरे दिन का मैच देखने के लिए स्टेडियम पहुंचे।

4. रूट ने बाउंसर फेंकी – इंग्लैंड के ऑफ स्पिनर जो रूट बाउंसर फेंकते नजर आए। 139वें ओवर की पांचवीं बॉल उन्होंने आकाश दीप के खिलाफ लेग स्टंप की ओर शॉर्ट पिच फेंकी। आकाश ने शॉर्ट पिच गेंद देखकर शॉट नहीं खेला और उसे छोड़ दिया। रूट ने इस गेंद से पहले ही वॉशिंगटन सुंदर को बोल्ड किया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.