पश्चिम बंगाल: बीजेपी कार्यकर्ता पर उस्तरे से हमला, पार्टी ने टीएमसी और ममता पर साधा निशाना

0

नई दिल्ली,5 मई । पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के मदनपुर के जंगलग्राम इलाके में 3 मई को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। यहां बीजेपी कार्यकर्ता दिनेश सरकार पर कथित तौर पर उस्तरे से हमला किया गया। घटना के वक्त दिनेश सरकार काजीरबागान इलाके में एक सैलून के बाहर बैठे हुए थे, तभी उन पर यह जानलेवा हमला हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने पहले दिनेश सरकार के साथ बहस की और फिर उन पर उस्तरे से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

बीजेपी ने इस हमले के लिए सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को जिम्मेदार ठहराया है। बीजेपी नेताओं का आरोप है कि राज्य में कानून-व्यवस्था की हालत बेहद खराब हो गई है और ममता बनर्जी की सरकार में बंगाल ‘कसाईखाना’ में तब्दील हो चुका है। पार्टी प्रवक्ताओं ने कहा कि विपक्षी कार्यकर्ताओं पर हमले की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे राजनीतिक हिंसा की संस्कृति को बल मिल रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.